छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर 100 फीट ऊंचा भव्य पंडाल पर विराजेंगे 20 फीट ऊंची बाल गणेश स्वरूप की भव्य प्रतिमा

चांपा जांजगीर। कोसा, कांसा, कंचन और मां समलेश्वरी की पावन धरती चांपा हमेशा से गणेश उत्सव के लिए जाने जाते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बेहद खास होने जा रहा है। श्री सिद्धिविनायक समिति चांपा के तत्वावधान में भव्य गणेश चतुर्थी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं।

समिति ने इस बार तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर की तर्ज पर 100 फीट ऊंचा भव्य और आकर्षक पंडाल तैयार करवाया जा रहा है। इस पंडाल में 20 फीट ऊंची बाल गणेश स्वरूप की भव्य प्रतिमा विराजमान होगी, जो आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी। प्रतिमा का स्वरूप और पंडाल की कलाकारी कोलकाता के सुप्रसिद्ध कलाकार तैयार कर रहे है, जिसमें बारीक नक्काशी और सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ा होगा। गणेश प्रतिमा के दर्शन के साथ-साथ श्रद्धालु सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती में भाग ले सकेंगे। साथ ही पंडाल परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के इस महोत्सव में शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार का गणेश चतुर्थी महोत्सव चांपा में न केवल धार्मिक महत्व बढ़ाएगा, बल्कि यहां की सांस्कृतिक पहचान को भी नई ऊंचाई देगा।