
खरसिया । नगर में आगामी त्यौहार होली पर्व को देखते हुए शांति समिति की बैठक रेस्ट हाउस में रखी गई थी। उक्त बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया है होली पर्व शांति पूर्वक मनाया जाय किसी प्रकार से कोई हुडदंग करते पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी । किसी प्रकार का नशा कर या मास्क पहनकर, तीन सवारी वाहन चलाते पाए जाने जबरन किसी पर रंग डालने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी वही सौहार्दपूर्ण होली मनाने शासन प्रशासन ने आमजन से अपील की गई है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश गुंडागर्दी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत फरार और आदतन आरोपियों की लगातार धरपकड़ कर सख्त वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
आज प्रमुख रूप से छाया विधायक महेश साहू, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, रविन्द्र गवेल, एसडीएम प्रवीण तिवारी, मुख्यनगर पालिका अधिकारी नीतू अग्रवाल, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हितेश गवेल, कुणाल शुक्ला प्रशिक्षु रेंजर, गिरधारी गवेल, भोगीलाल वकील, बलदेव कुर्रे, विजय शर्मा, नीरज पटेल, जमील कुरैशी, समसुद्दीन पार्षदों में अरुण चोधरी, चीनू शर्मा, पत्रकारों में कैलाश गर्ग, अशोक पत्रकार, धीरज राठौर, प्रहलाद बंसल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।