छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सेवा संकल्प अभियान में दिखा सेवा भाव, नन्हे-मुन्नों के संग भाजपा पदाधिकारियों ने बांटी खुशियां

0 सरखों आंगनबाड़ी में बच्चों के बीच पहुंचा अपनत्व का संदेश, शिक्षा-पोषण की जानकारी लेकर पदाधिकारियों ने किया सामूहिक भोज

0 डांस और फैंसी रेस में बच्चों ने दिखाया उत्साह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव को किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम सरखों के आंगनबाड़ी केंद्र 8 एवं केंद्र 9में भाजपा जिला पदाधिकारियों ने सेवा, संवेदना और अपनत्व की मिसाल पेश की। पदाधिकारियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताते हुए उनकी खुशियों में सहभागी बने तथा बच्चों की शिक्षा, पोषण, खेल-कूद एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डांस प्रतियोगिता एवं फैंसी रेस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ घुल-मिलकर खुशियां साझा कीं बच्चों को खिलौना का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी परिसर में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ बैठकर भोजन किया। बच्चों के साथ आत्मीय संवाद और स्नेहपूर्ण व्यवहार ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा केवल सहायता करने का नाम नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ अपनत्व, संवेदना और आत्मीयता के साथ जुड़ने का भाव है। सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को समाज के बीच मजबूत करने का माध्यम है। नन्हे बच्चों के साथ बिताए गए आत्मीय पल इस अभियान की संवेदनशीलता और मानवीय सरोकार को प्रदर्शित करते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती संतोषी दुबे, जिला मंत्री भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा, मुख्य वक्ता श्री राकेश रूपवानी, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा जांजगीर-चांपा, श्रीमती उमा सोनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मेघा यादव जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रीति बल्लू राठौर, जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा सिंह कंवर, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, पर्यवेक्षक श्रीमती शिप्रा साहू सहित पंचायत पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी क्रमांक 8 की कार्यकर्ता नफीस बानो, सहायिका दुर्गेश यादव, आंगनबाड़ी क्रमांक 9 की कार्यकर्ता सावित्री लाठिया एवं सहायिका दरुस केवट सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए बच्चों के बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply