छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

आदर्श पाण्डेय को भाजयुमो चाम्पा मंडल में महामंत्री की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार आदर्श पाण्डेय को चाम्पा नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा होते ही नगर के युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि आदर्श पाण्डेय संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। उनके महामंत्री बनने पर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

नियुक्ति पर आदर्श पाण्डेय ने भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह तथा भाजपा चाम्पा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार थवाईत सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और भारतीय जनता युवा मोर्चा चाम्पा मंडल को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं और समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां और तेज होंगी तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

Leave a Reply