छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

“संकल्प” छत्तीसगढ़ के समग्र विकास का बजट है- गोपीचंद बरेठ

भाजपा नेता व नगर मंडल चांपा के महामंत्री गोपीचंद बरेठ बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने प्रदेश के समग्र विकास को मूर्तरूप देते हुए प्रदेश वृत्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के तीसरा बजट प्रस्तुत किया जिसे “संकल्प” का नाम दिया गया है।

इस बजट में वृत्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रूपये का बजट प्रस्तुत किया हैं जिसमे प्रदेश के विकास हेतु किसान, युवाओं,महिलाओं,बेटियों, उद्योगों,स्वास्थ्य के साथ अधोसंरचना के साथ प्रदेश के समग्र विकास का नया रोडमैप प्रस्तुत किया है जिससे प्रदेश की जनता में खुशियों का लहर है। प्रदेश के जनता के लिए कृत संकल्पित ये भाजपा की सरकार ने अपने विकासशील कार्यों महिलाओं को महतारी वंदन योजना,गरीब कल्याण हेतु आवास योजना,किसानों को समय पर बोनस,मेडिकल कॉलेज, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर,सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार,नए निर्माण में कीर्तिमान,और बेटियों के सुरक्षा व शिक्षा में समर्पित ये बजट को संकल्य का नाम दिए है।

Leave a Reply