छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायपुर

बाबा बर्फानी का दर्शन करने चांपा से रवाना हुआ चार लोगों का जत्था, कल अलसुबह प्रारंभ होगी अमरनाथ यात्रा…

जांजगीर-चांपा। सावन माह में भगवान शिव आराधना का विशेष महत्व है। कहा जाता है सावन के महीने में शिव का दर्शन करने मात्र से भक्तों का कल्याण हो जाता है। यही वजह है कि सावन का महीना प्रारंभ होते ही देश भर में शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। चांपा शहर से चार लोगों का जत्था बाबा बर्फानी का दर्शन करने रवाना हुआ।

चार लोगों के जत्थे में कुलदीप गुप्ता, प्रांजल ताम्रकार, भूपेश देवांगन व चंदन गुप्ता शामिल है। यह जत्था बाबा बर्फानी का दर्शन करने अमरनाथ यात्रा के लिए कल सावन प्रारंभ होते ही दुर्ग जम्मू तवी एक्सप्रेस से रवाना हुआ। यह जत्था आज देर रात तक जम्मू पहुंचेगा। इसके बाद कल अलसुबह बाबा बर्फानी का दर्शन करने बालटाल से 16 किमी की पैदल यात्रा प्रारंभ करेगा। कहा जाता है अमरनाथ की यात्रा काफी कठिन है, लेकिन यह जत्था बाबा बर्फानी का दर्शन करने कठिन यात्रा शुरू करेगा। भक्तों ने बताया कि बाबा बर्फानी का दर्शन कर वो लोगों की खुशहाली की कामना करेंगे।