छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

बच्चों के बीच भाजपा नेता ने केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन, शुभचिंतकों ने दी शुभकामनाएं

जांजगीर चांपा। जिले के चांपा से लगे सिवनी गांव में आज भाजपा सारागांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन देवांगन का केक कटवा कर आतिशबाजी के साथ बड़ी धूमधाम से हाईस्कूल चौक में बनाया गया, इस दौरान सिवनी गांव की सरपंच श्रीमती लखेकुमारी चंद्रकुमार राठौर, भाजपा सारागांव मंडल अध्यक्ष प्रभास सिंह ठाकुर, महामंत्री रामाधीन राठौर की मौजूदगी में शुभचिंतकों ने मौके पर पहुंचकर बधाइयां दी है।

भाजपा नेता मनमोहन देवांगन ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच भी केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मौके बच्चों व युवाओं के में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेता ने कहा कि बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाने का जो सौभाग्य मिला है ये मेरे जीवन काल में बेहद खुशी का क्षण है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चे ही हैं। बच्चे मन के सच्चे होते हैं इनमें किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं रहता है। इस मौके अधिवक्ता दीपक बरेठ, संतोष यादव, गुणेश्वर यादव, प्रेम श्रीवास, अशोक जायसवाल, गजानंद देवांगन, सहित अन्य शुभचिंतक मौके पर उपस्थित थे।