क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तेज रफ्तार हाइवा ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल

जांजगीर चांपा।  सारागांव में आज तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना आज तड़के सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। हाइवा की टक्कर से टाटा मैजिक में सवार तीनों लोग सड़क किनारे जा गिरे और लहूलुहान होकर घायल हो गए और वाहन के भी परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक सक्ती से चांपा की ओर आ रही टाटा मैजिक को तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने सारागांव के एनएच हाईवे रोड में स्थित ओवरब्रिज के पास ठोकर मारकर अपने चपेट में ले लिया, जिससे वाहन में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद से दुर्घटनाकारित वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। वही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 108 को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची 108 टीम के वाहन चालक अरुण साहू और ईएमटी महेंद्र यादव ने तत्काल मौके पर जाकर घायलों को चांपा के बीडीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।  तीनों घायल सक्ती क्षेत्र के बताए जा रहे है। फिलहाल सारागांव पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गयी है।

तेज रफ्तार हाइवा ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल चौथा स्तंभ || Console Corptech