चांपा के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. लखनलाल देवांगन को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि
लखन मंगलम में आयोजित हुआ दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
चांपा। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. लखनलाल देवांगन के निधन से चांपा नगर में शोक का माहौल है। बीते 13 नवंबर 2026 को उनके निधन के बाद आज लखन मंगलम में दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत डॉ. देवांगन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत, पार्षद ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और कांग्रेस नेता अरमान खान सहित अनेक लोगों ने डॉ. देवांगन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। डॉ. लखनलाल देवांगन के निधन को चांपा नगर के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति ने दिवंगत के प्रति समाज में उनके सम्मान और आत्मीय संबंधों को दर्शाया।
चौथा स्तंभ | छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय डिजिटल समाचार
www.chauthastambha.com