छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अवर सिटी फाउंडेशन चांपा ने शुरू किया एक पौधा एक परिवार अभियान, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य

जांजगीर चांपा। अवर सिटी फाउंडेशन चांपा का कार्य पर्यावरण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में लोगों का सहयोग करना एवं जागरूकता फैलाना है। इनके द्वारा महिला वर्ग को जागरूक करने के उद्देश्य से समाज में हो रहे अवैध संबंध और धर्मांतरण को समझाने के लिए फिल्म दिखाकर जागरूक भी किया गया है, जिसमे चांपा और आसपास के क्षेत्र से 250 महिलाओं ने भाग लिया था।

समाज के लोगों के सहयोग से आज पौधारोपण कार्य की शुरूआत की गई, जिसमें ढालमणि तिवारी दने अपने उनके पिता स्व. हेमराम तिवारी की स्मृति में परिवार के साथ नीम का पौधा गुरुनानक मार्ग में लगाया। सुरक्षा के लिए जाली का निर्माण तीन रंगों में हमारे तिरंगे की तरह किया गया है, जिसे देखकर लोगों में देश के प्रति सम्मान और पर्यावरण सुरक्षा का मैसेज जाएगा।

अवर सिटी फाउंडेशन चांपा ने शुरू किया एक पौधा एक परिवार अभियान, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य चौथा स्तंभ || Kshititech

चांपा शहर के मुख्य मार्ग को चौड़ा करने के दौरान बहुत से वृक्ष काटे गए थे। उनकी भरपाई के लिए चांपा के मुख्य मार्ग में नीम के पौधे लगाकर स्टेशन मार्ग को नीम पथ का नाम देना भी संस्था की इच्छा है। चांपा में पौधारोपण के इस कार्य में मुख्य रूप से डीएफओ दिनेश पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय, धीरेंद्र बाजपेयी, गोपाल उपाध्याय, राघवेन्द्र पाण्डेय, शाश्वतधर दीवान, सोनू श्रीवास, मनीष शुक्ला और समिति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग है। समाज के सभी से उनका निवेदन है अपने परिवार के लिए एक पौधा समिति के सहयोग से अवश्य लगवाएं। पौधारोपण के लिए वृक्ष मित्रों का नंबर विकास तिवारी 9617004404,पवन यादव 8839059074, गिरिजाशंकर देवांगन 9340638686 से सम्पर्क कर सकते हैं।

अवर सिटी फाउंडेशन चांपा ने शुरू किया एक पौधा एक परिवार अभियान, शिक्षा व स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य चौथा स्तंभ || Kshititech