छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

इंटक प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने हरेली पर्व की प्रदेशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परंपरा पर अधारित हरेली पर्व की भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति व परंपरा को कायम रखने के लिए हरेली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिससे इस पर्व का उत्साह पहले से कई गुना बढ़ गया है। गांवों से लेकर शहरों तक अब सभी प्रदेशवासी छत्तीसगढ़ के हर पारंपरिक त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने से जहां सभी वर्गों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है तो वहीं प्रदेश की संस्कृति व परंपराओं को बेहतर किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी खेलों को छग ओलम्पिक के माध्यम से लोगों में उत्साह भरा जा रहा है।