छत्तीसगढ़राजनीतिसक्ती

संयोगिता सिंह जूदेव की अगुवाई में भाजपा ने आज स्थानीय मुद्दे को लेकर किया विशाल धरना प्रदर्शन

सक्ती। चंद्रपुर विधानसभा के डभरा जनपद के सामने आज भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना आंदोलन किया । कार्यक्रम के प्रभारी भाजपा नेत्री श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव रही ।

जहां कार्यक्रम प्रभारी व मुख्य वक्ता ने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा सहित समूचे छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार से कांग्रेस लिप्त है । कांग्रेस के मंत्री विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में खाद बीज के लिए किसानों को दरबदर भटकना पड़ रहा है तो वही रेत की दलाली कोयले की दलाली चल रही है । उन्होंने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा में करोड़ों की स्वीकृति मिलने के बावजूद विकास कोसों दूर है । आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी फुल एक्शन मोड में नजर आ रही है । पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय मुद्दों को लेकर धरना आंदोलन कर रही है । कार्यक्रम प्रभारी भाजपा के पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, चंद्रपुर विधानसभा प्रभारी सुशांत शुक्ला, सक्ती भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

संयोगिता सिंह जूदेव की अगुवाई में भाजपा ने आज स्थानीय मुद्दे को लेकर किया विशाल धरना प्रदर्शन चौथा स्तंभ || Kshititech