छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर चांपा विधानसभा के संयोजक बनाये गए अरूण झाझड़िया

जांजगीर-चांपा। विधानसभा के संयोजक का दायित्व अरूण झाझड़िया को दिया गया है। बता दें कि अरूण झाझड़िया विगत 25 वर्षाे से भाजपा के कार्यकर्ता है। आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले अरूण झाझड़िया सरल, शालीन व्यक्तित्व के रूप में समाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है। सरस्वती शिशु मंदिर जांजगीर नैला के अध्यक्ष व हसदेव पब्लिक स्कूल के चौयरमेन के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है। वर्तमान में भाजपा के जिला भाजपा कोषाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे है। उनके भाजपा जांजगीर चांपा विधानसभा के संयोजक बनाये जाने पर भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, अमित यादव, अजीत गढ़ेवाल, मोहन यादव, उमेश राठौर, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, दिनेश राठौर, सोनू यादव, मणीशंकर दुबे, श्रीमती संतोषी दुबे, श्रीमती प्रेमलता कौशिक, हरि सोनवानी ने खुशी व्यक्त की है।