छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बलौदा थाना प्रभारी ने निभाया अपना मानवता धर्म, पांचवीं बार किया एबी निगेटिव ब्लड का डोनेट, सांरगढ़ मरीज को जरूरत था ब्लड

लव कौशिक@बलौदा। पुलिस पर अक्सर रिश्वतखोरी सहित कई गंभीर आरोप लगते हैं, लेकिन पुलिस की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब लोग चैन की नींद सोते हैं तो पुलिस रात भर पहरेदारी करती है। जब लोग अपने घरों में होली, दीवाली मनाते हैं, तो ये शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात होते हैं। पुलिस का अक्सर कार्य जनहित में होता है।

कुछ पुलिस कर्मी तो मानवता को ही सर्वोपरि मानते हुए सदैव नेक कार्य करने आगे रहते हैं। कुछ इसी तरह का किस्सा बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी का भी है। उनका ब्लक गु्रप एबी निगेटिव है, जो विरले है। किसी मरीज को जब एबी निगेटिव ब्लड की जरूरत पड़ जाती है तो बड़ी मुश्किल से ही ब्लड मिलता है। अभी सारंगढ़ में एक मरीज को एबी निगेटिव ब्लड की अत्यंत आवश्यकता थी। ब्लड कहीं नहीं मिल रहा था। बलौदा के पत्रकार परमानंद राठौर को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने खुद बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को फोन के जरिए संपर्क किया। क्योंकि परमानंद को पहले ही थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के ब्लड ग्रुप की जानकारी थी। इधर, बलौदा थाना प्रभारी ने भी बगैर देर किए व मानवता का धर्म निभाते हुए ब्लड डोनेशन करने बलौदा से चांपा आ गए। उन्होंने बकायदा अपना एबी निगेटिव ब्लड डोनेट किया। बता दें कि थाना प्रभारी अपने ब्लड के महत्व को बखूबी समझते हैं, जिसके चलते जब भी उन्हें मौका मिलता है, वो ब्लड डोनेट करने से नहीं चुकते। उन्होंने अब पांचवीं रक्तदान किा है। चांपा के समाजसेवी पवन यादव ने थाना प्रभारी का आभार जताया।