छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने शक्ति केन्द्र में किया बुजुर्गा का सम्मान, उनके साथ किया भोजन और बिताया समय

जांजगीर चांपा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने ग्राम राछा पोड़ी के शक्ति केन्द्र राछा पोड़ी, गिद्धा व तेन्दुआ के वरिष्ठ बुजुर्गाे का सम्मान कार्यक्रम आयोजन कर किया। साथ ही सभी के साथ भोजन का आयोजन किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि ऐसे बुजुर्ग, वरिष्ठ जो अपने जीवन में पार्टी की सेवा करने में अपने क्षेत्र व प्रदेश की विकास की मजबूती को लेकर बूथ स्तर पर सतत् परिश्रम करने वाले, समाज के विकास के लिए अपना अमूल्य समय देने वाले, जिन्होने अपने जीवन काल में अनेक कार्य किये हैं, एक उम्र के पड़ाव के बाद अपने आप को थका सा महसूस करने लगते है एवं कही आ जा नही सकते। ऐसे सभी वरिष्ठजन बुजुर्ग उस क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों का सम्मान शक्ति केन्द्र में जाकर किया जा रहा हैं। साथ ही भोजन का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने शक्ति केन्द्र में जाकर साल व श्रीफल भेंटकर बैजूराम साहू, कुशवा साहू, संतराम साहू, खीखो कश्यप, धनाऊराम कश्यप, रामाधार नरूला, प्रेम दिवाकर का सम्मान किया एवं उनके साथ भोजन किया। उन्होंने उनका हाल चाल जाना और उनके साथ समय बिताते हुए उनके स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में जितेन्द्र खाण्डे, सुनील पाण्डे, राजेन्द्र कश्यप, हितेश साहू, डिगेश मनहर, जीतराम साहू सरपंच पोड़ी राछा, रोहन अग्रवाल, प्रशांत साहू, विरेन्द्र बंजारे, धनाराम साहू, लक्ष्मी प्रसाद साहू, विजय मनहर पूर्व सरपंच, ननकू साहू, राजा कश्यप, रूपेश कश्यप, भुवनेश्वर यादव सहित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने शक्ति केन्द्र में किया बुजुर्गा का सम्मान, उनके साथ किया भोजन और बिताया समय चौथा स्तंभ || Console Corptech
अमर सुल्तानिया के आयोजन में भोजन करते बुजुर्ग।