छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बाबा महाकाल की तर्ज पर स्थापना से पहले दर्शन देने पालकी में निकले राजराजेश्वर महादेव, जांजगीर के रानी तालाब के किनारे प्रतिमा स्थापित

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के पुरानी बस्ती स्थित विशाल रानी तालाब के किनारे सावन के पवित्र माह में विधि-विधान से श्री राजराजेश्वर महादेव स्थापना की गई। राजराजेश्वर महादेव स्थापना के एक दिन पूर्व उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की तर्ज पर श्री राजराजेश्वर महादेव को बस्तीवासियों ने पालकी में उठाकर शिव मंदिर से पुरानी बस्ती होते भीमा तालाब तक भव्य शोभायात्रा निकाली, जहां राजराजेश्वर महादेव के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। वही पालकी के आगे-आगे शिव कीर्तन मंडली के संचालक अजीत राठौर एवं उनकी टीम द्वारा महादेव का भजन गायन किया जा रहा था। उसके बाद दूसरे दिन रविवार को भगवान श्री राजराजेश्वर महादेव की स्थापना की गयी। इस दौरान आचार्य शिव शर्मा (शिबू), रमेश तंबोली, धीरज तंबोली, संदीप यादव, ओमप्रकाश राठौर, निलेश राठौर, विक्की राठौर, सोमा राठौर, बिक्कू राठौर संदीप महराज, आपो यादव सहित बड़ी संख्या में बस्तीवासी मौजूद थे।

बाबा महाकाल की तर्ज पर स्थापना से पहले दर्शन देने पालकी में निकले राजराजेश्वर महादेव, जांजगीर के रानी तालाब के किनारे प्रतिमा स्थापित चौथा स्तंभ || Console Corptech
दर्शन देने पालकी में निकले राजराजेश्वर महादेव