क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तेज रफ्तार पिकअप मकान में घुसी, दुर्घटना में 15 लोग घायल, एक की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर चांपा। बीती रात बिर्रा थाना क्षेत्र के बम्हनीडीह रोड में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार पिकअप बेकाबू होकर एक घर में जा घुसी, जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए, तो वही 15 लोग घायल हो गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है।

तेज रफ्तार पिकअप मकान में घुसी, दुर्घटना में 15 लोग घायल, एक की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला चौथा स्तंभ || Console Corptech
दुर्घटना में घायल मरीज

बताया जा रहा है पिकअप पर सवार सभी लोग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के गाँव टुंड्री के रहने वाले हैं। ये लोग अपने गांव से मैनपाट जा रहे थे। पिकअप में कुल 16 लोग स्वर थे। बीती रात पिकअप बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी के पास पहुंची ही थी कि वह बेकाबू हो गई और एक मकान से जा टकराई। इस दुर्घटना के बाद वहां कोहराम मच गया। लोगों की चीख पुकार सुनाई देने लगी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, तो वही 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति का हाथ भी कट गया है।

तेज रफ्तार पिकअप मकान में घुसी, दुर्घटना में 15 लोग घायल, एक की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला चौथा स्तंभ || Console Corptech
जिला अस्पताल में घायल मरीज