छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

जांजगीर में क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भाजपा का जंगी प्रदर्शन कल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रहेंगे विशेष रूप से मौजूद

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी पूरे छ.ग. प्रदेश में स्थानीय मुद्दों को लेकर जन आंदोलन करने जा रही है। इसी के तहत 25 जुलाई को स्थानीय जन समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिकगण कचहरी चौक जांजगीर में एकत्र होगे। यहीं पर जनसभा को भाजपा के नेतागण संबोधित करेंगे।

इसके बाद रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय का घेराव करने जायेंगे, जहां स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा। भाजपा के इस आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। साथ ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, क्षेत्रीय सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के जिला पदाधिकारीगण विषेश रूप से उपस्थित रहेंगे। भाजपा के जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, जांजगीर-नैला नगर मंडल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चांपा नगर मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।