छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सावन सोमवार पर आज जांजगीर में महिलाओं की निकली कलश यात्रा, शिव महापुराण कथा एवं रूद्रमहाभिषेक का आयोजन

जांजगीर चांपा। सावन सोमवार पर आज शिव महापुराण कथा एवं रूद्रमहाभिषेक से पूर्व महिलाओं ने जिला मुख्यालय जांजगीर के मुख्य मार्गों पर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा जांजगीर के मां बम्लेश्वरी पेट्रोल पंप में शिव महापुराण कथा एवं रूद्रमहाभिषेक स्थल तक कलश यात्रा निकाली गई।

कथा से पहले शहर के प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 115 महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। जिसमें भक्ति भाव के साथ महिलाएं सिर पर कलश लेकर कथा स्थल तक पहुंचे। यहां कलश में भरे जल से कथा स्थल की शुद्धि की गई। कथा वाचक पंडित आचार्य नारायण महराज के श्रीमुख से कथा का वर्णन किया गया। उन्होंने शिव महापुराण कथा एवं रूद्रमहाभिषेक में प्रवचन करते हुए कहा कि शिव महापुराण कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं, अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा सुनने मात्र से जीव जन्म और मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। कथा में रिकेश अग्रवाल एवं सुरेश, बंटी, किशोर गुप्ता, शिव अग्रवाल, कमल, सत्येन्द्र गोपाल, आशीष, देव, नारायण कर्ष, शंकर पटेल, रामकुमार राठौर, मोना डींजे, रैंकी प्रविजन स्टोर, मां काली फ्लावर, अंशु जनरल स्टोर, अमन अग्रवाल, देवी पटेल, गोरे सिदार, दामोदर, उमेश तरून, भुपेन्द तरून, ननकी, लक्ष्मीप्रसाद साहू, आशोक पांचाल, नरेन्द्र कश्यप, गुलाब, प्रतीष अग्रवाल, अनुपम, जगदीश चौहान आदि मौजूद रहे।