छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

ममता तिवारी की रचित पांचवी काव्य संग्रह कलयुग का हुआ मां वैष्णोदेवी के दरबार में विमोचन

जांजगीर चांपा। कवयित्री श्रीमती ममता तिवारी द्वारा रचित पांचवी काव्य संग्रह खण्ड काव्य के रूप में कलयुग का विमोचन मां वैष्णोदेवी के दरबार कटरा में हसदेव सेवा समिति चांपा के प्रमुख सदस्य भृगुनंदन शर्मा,पं वेदनाथ तिवारी द्वारा किया गया।

उन्होंने अपने उद्बोधन में खण्ड काव्य को समसामायिक व वर्तमान परिस्थिति का आइना (दर्पण) बताया श्रीमती ममता तिवारी को उस रचना के लिए हसदेव सेवा समिति चांपा की ओर से शुभकामना के साथ शगुन की राशि भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का संचालन रमेश तिवारी स्पोर्ट टीचर मड़वा द्वारा किया गया। उस अवसर पर मनोज विरानी पपन चेतानी, चैतन्य द्विवेदी पवन शर्मा ओ. पी. शर्मा एवं 30 तीर्थ यात्री उपस्थित ये सभी कवयित्री ममला तिवारी को पुस्तक विमोचन के लिए बधाई देकर उनको सम्मानित किए।अपने संक्षिप्त उद्बोधन में श्रीमती ममता ने कहा कि मुझे पांचवी काव्य संग्रह कलयुग का विमोचन का अवसर माँ वैष्णोदेवी के दरबार में करने को मिला। समिति के सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओ के प्रति उन्होंने उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार जताया।