छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिरायपुर

किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल किशोर साव ने किसानों की बोनस राशि बैंक खाते में ट्रांसफर कराने कलेक्टर से की मांग

जांजगीर-चांपा। कृषि प्रधान जांजगीर चांपा जिले के किसान बोनस राशि के इंतजार में विभागों के चक्कर काट रहे हैं। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल किशोर साव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर किसानों की बोनस राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कराने की मांग की है।

कलेक्टर को लिखे पत्र में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल किशोर साव ने कहा है कि खरीफ फसल की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी। बुआई का कार्य भी हो गया है। किसानों को खाद, बीज सहित विभिन्न कार्यों के लिए पैसों की जरूरत है। ऐसी स्थिति में शासन से मिलने वाली बोनस राशि उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा। लेकिन विभागीय अफसरों की लापरवाही से किसानों के खाते में अब तक बोनस की राशि नहीं आई है, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से अविलंब किसानों के खाते में बोनस राशि ट्रांसफर कराने की मांग की है।