कलेक्टर-एसपी ने किया खोखरा जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से ली जानकारी
![कलेक्टर-एसपी ने किया खोखरा जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से ली जानकारी 1 कलेक्टर-एसपी ने किया खोखरा जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तार से ली जानकारी चौथा स्तंभ || Console Corptech](https://chauthastambha.com/wp-content/uploads/2023/07/Screenshot_2023-07-31-19-19-32-56_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817.jpg)
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश एवं एसपी विजय अग्रवाल ने आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा एवं बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओ के बारें में जानकारी ली।
कलेक्टर ने जेलर से बंदियों की संख्या, दिनचर्या, उनके भोजन व्यवस्था, जेल परिसर की साफ सफाई, चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने हर बैरक कक्षों का निरीक्षण कर बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल अधिकारियों को जेल की सुरक्षा व्यवस्था, जेल में संचालित होने वाले गतिविधियों, बंदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अतिरिक्त एएसपी अनील सोनी, एसडीएम जांजगीर ज्ञानेन्द्र सिंह, तहसीलदार पवन कोसमा, जेलर सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।