छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

बुजुर्ग भाजपाईयों का सम्मान कर अमर सुल्तानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन, शक्ति केंद्रों में किया जा रहा कार्यक्रम

जांजगीर-चांपा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने आज ग्राम अमोदा के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण में शक्ति केन्द्र अमोदा के ग्राम भादा, भैसदा, अमोदा, नवापारा के वरिष्ठजन बुजुर्गो का सम्मान कर कार्यक्रम आयोजन कियाएवं सभी के साथ भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ता जो लगातार बूथ स्तर पर पार्टी के लिए सतत् समर्पित होकर कार्य करते है, जिन्होने अपने जीवन काल में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा सीटों पर 2 सीट से 300 सीट तक ले जाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार 3 बार भाजपा सरकार बनाने वाले कार्यकर्ता की मेहनत तपस्या से आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं के साथ भोजन का कार्यक्रम रखा गया हैं। साथ ही जो बहुत वरिष्ठ हो चुके है, ऐसे वरिष्ठजनों को साल व श्रीफल से सम्मानित किया गया। ऐसे लोग जो विभिन्न क्षेत्रो में गांव के विकास के लिए काम किया उनका सम्मान किया गया।

बुजुर्ग भाजपाईयों का सम्मान कर अमर सुल्तानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन, शक्ति केंद्रों में किया जा रहा कार्यक्रम चौथा स्तंभ || Console Corptech
कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते अमर सुल्तानिया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अमोदा शक्ति केन्द्र के ग्राम भादा, भैसदा, अमोदा, नवापारा ग्राम के बाबूलाल लहमोर, विशाल यादव, श्रीमती सरिता देवांगन, दलेश्वर यादव, फेकूलाल यादव, विश्वनाथ सिंह, गोविंद केंवट, रेशमलाल साहू, का सम्मान शॉल व श्रीफल भेंटकर किया एवं उनके साथ समय बिताकर उनके साथ भोजन किया एवं उनके अनुभव को साक्षा किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, मुकेश भोपालपुरिया, सुनील पाण्डे, रामलल्ला सिंह, भागीरथी धीवर, साहेबलाल साहू, कुशल देवांगन, गंगाराम नामदेव, विनोद सिंह, विश्वनाथ सिंह, कौशिक साहू, सीताराम यादव, वेदप्रकाश धीवर, जीवनलाल नामदेव, दीपक नामदेव, सीताराम साहू, ननकू, शरद कुमार, भोगसिंह, सोनू साहू, रामेश्वर केंवट, श्यामलाल यादव, तेरस, संतोष यादव, गोविंद श्रीवास, छोटू यादव, रामशंकर यादव, गोंविद केंवट, डुलेश्वर साहू, बोधराम पटेल, देवनारायण, हरिचरण, बसंत, सीताराम बरेठ, भोलाराम, छत्तुलाल यादव, ईश्वर प्रसाद केंवट, सूरज सिंह, सीताराम देवांगन, राधेश्याम साहू, रघुनंदन, छोटू, बिसाहू, कांशीराम, श्रीमती आरती, श्रीमती धनेश्वरी, श्रीमती हीराबाई, श्रीमती संतोषी देवांगन, मानकी देवांगन सहित शक्ति केन्द्र के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बुजुर्ग भाजपाईयों का सम्मान कर अमर सुल्तानिया ने कार्यकर्ताओं के साथ किया भोजन, शक्ति केंद्रों में किया जा रहा कार्यक्रम चौथा स्तंभ || Console Corptech
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।