छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सुबह घर से निकला जांजगीर का आशीष सिंह अब तक नहीं लौटा, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

जांजगीर चांपा। दीप्ति विहार कॉलोनी जांजगीर के प्रोफेसर सिंह का पुत्र आशीष सिंह 19 वर्ष आज सुबह 11 बजे घर से दोस्तों के साथ घूमने जाने की बात कहकर लाल रंग की स्कूटी में सवार होकर निकला है, जो अब तक घर नहीं पहुंचा है। आशीष मोबाइल भी नहीं रखा है। करीब 14 घंटे से आशीष से कोई संपर्क नहीं है, जिससे घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने अपने स्तर से हर जगह आशीष की तलाश कर ली, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल रहा है। आशीष के लापता होने पर उसके परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। इस पर जांजगीर पुलिस ने आशीष के नाम से इश्तहार भी जारी किया है।

सुबह घर से निकला जांजगीर का आशीष सिंह अब तक नहीं लौटा, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी चौथा स्तंभ || Console Corptech
पुलिस ने जारी किया इश्तहार।