छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

जिला कांग्रेस की बैठक में बनी आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा, बीएलए ट्रेनिंग एवं संकल्प शिविर का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा। जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा एवं सक्ती की बैठक आज सर्किट हाउस जांजगीर आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभावार होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के बारे मे अवगत कराया। इसमें बीएलए ट्रेनिंग एवं संकल्प शिविर आयोजित शमिल है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी हमें करनी है। स्थल चयन से लेकर कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की सहभागिता कैसे सुनिश्चित हो और कार्यक्रम सफल हो इस पर सभी कांग्रेसजनों से विचार रखने कहा। पदाधिकारियों ने अपने सुझाव और स्थल के बारे अपना प्रस्ताव बैठक में रखा, जिस पर उपस्थितजनों ने चर्चा की और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का संचालन व आभार जिला कांग्रेस के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने किया। बैठक में विशेष रूप से राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, राज्य कर्मकार मंडल सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, अनुसूचित जाति आयोग सदस्य रमेश पैगवार, राजीव गांधी पंचायत संगठन के प्रदेश संगठक दिनेश शर्मा, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, प्रदेश सचिव इंजी रवि पाण्डेय, गोरेलाल बर्मन, शेषराज हरबंस, मंडी अध्यक्ष व्यास कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी विवेक सिसोदिया, रफीक सिद्दीकी चूड़ामणि राठौर शोभराज हरवंश रामलाल यादव वाहिद खान राइस किंग खुटे बाबूलाल जयसवाल प्रिंस शर्मा सुरेंद्र भार्गव बालेश्वर साहू ईश्वर लाल देवांगन अजीत सिंह राणा किशन सोनी डुग्गू प्रधान कल्याण सिंह बर्मन दुर्गा कुर्रे अमरजीत सिंह सलूजा दादूराम सोनवानी मधुसूदन साहू राज अग्रवाल गोपाल गुलशन सोनी सरस्वत दीवान श्रीमती नीता थवाईत संतोष यादव मोहनमनि जाटवर उत्तम पाटले कन्हैया राठौर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह देवनारायण पटेल टेकचंद चंद्रा पवन सिंह चंद्रा हेतराम देवांगन दिलेश्वर साहू कृष्ण कुमार सोनी रामगोपाल रात्र दुर्गा कुर्रे घासीराम चौहान राजेश भारद्वाज सनी यादव अमित यादव प्रदीप पटेल कार्तिक चंद्रा पवन कश्यप गिरधर जयसवाल गोविंद राम कश्यप कोमल ब्रह्मभट्ट टिंकू जांगड़े अशोक कुमार गिरी राज कपूर साहू हृदय प्रकाश सौरभ सिंह संतोष यादव गिरधारी यादव दिलेश्वर साहू जमुना राठौर ब्लॉक अध्यक्षगन चिंताराम राठौर शत्रुघ्न दास महंत श्रीमती कुसुम लता अजगले श्रीमती सुनीता सोनी रविंद्र शर्मा सुनील साधवानी कुशल कश्यप नंद कुमार चंद्रा नवल सिंह ठाकुर राम शंकर सिंगसर्व महेश्वर टंडन राजेश भारद्वाज सनी यादव जयप्रकाश जयसवाल चिंताराम कश्यप किशन बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी का जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक पश्चात कचहरी चौक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का स्वागत करते हुए खुशियां मनाई गई। एनएसयूआई व युवा कांग्रेस ने आतिशबाजी की।