छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान चलाकर मुक्तिधाम में रोपे छायादार एवं फलदार पौधे

जांजगीर-चांपा। सामाजिक संस्था यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के तत्वावधान में एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज अकलतरा के कालेज रोड स्थित मुक्तिधाम एवं मिनीमाता मंगल भवन में वृहद पौधारोपण किया गया। इसमें आंवला, छीता, गुलमोहर, कटहल, नीबू, आम, शीशा, नीलगिरी, बेल व जामुन के 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक मनोज साहू, अध्यक्ष मन्नू थवाईत, उपाध्यक्ष राजा पाण्डेय, सचिव राज साहू, कोषाध्यक्ष प्रहलाद पंसारी, सहसचिव अजय राजपूत, सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठौर, सहसोशल मीडिया प्रभारी सोमदेव पाण्डेय, कार्यकारिणी प्रमुख आशीष खाण्डेल, सदस्य चंदराम बरेठ, आदित्य केशरवानी, अमित सिंह, चौकीदार द्वासराम एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहें।