छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

देवकुमार पाण्डेय बने कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष

जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल में अनेक जिला अध्यक्षों की नई नियुक्ति की है। इस कड़ी में जांजगीर चांपा सेवादल जिला अध्यक्ष ( मुख्य संगठक) की जवाबदारी देवकुमार पाण्डेय को दी गई है। अब तक जिलाध्यक्ष रहे अरूण साहू को प्रदेश सचिव बनाया गया है। यह नियुक्ति कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, प्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा व अतिरिक्त प्रदेश मुख्य संगठक संतोष पाण्डेय की अनुशंसा पर की गई है, जिससे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं में हर्ष है ।