छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में अनोखे तरीके से मनाया गया मित्रता दिवस, पेड़ों को मौली धागा बांधकर मनाया गया मित्रता दिवस

जांजगीर-चांपा। मित्रता एक ऐसा संबंध है, जिसे हम चुनते है। जिसे हम हर खुशी और गम में मित्र को हर रिश्ते को प्रमुख रुप में रखते है। मानवीय मित्रता के साथ आज पर्यावरण से मित्रता करना भी आज के समय की आवश्यकता है। सभी को उत्सव जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, पुण्यतिथि अवसरों पर पेड़ लगाना चाहिए।

ये बातें मार्निंग वॉक योग समिति के द्वारा आज मित्रता दिवस के अवसर पर अयोजित पौधारोपण महोत्सव में पेड़ लगाते हुए नगर के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अतुल राठौर ने कही। उन्होने मार्निंग वॉक समिति के इस पहल की सराहना भी की। इस अवसर उपस्थित नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका आधिकारी प्रहलाद पाण्डेय ने कहा कि पेड़ ही हमारे सच्चे मित्र है। वे हमें आक्सीजन प्रदान करते है। हमारे स्वास्थ और कल्याण को लाभ पहुंचाते है और दुनिया को अनगिनत लाभ पहुंचाते है। उन्हें हमारी मदद की जरूरत है, क्योंक जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए पेड़ जरूरी है। इससे पहले मॉर्निंग वॉक योग समिति के लोग प्रतिदिन की तरह योगाभ्यास करने के बाद विवेकानंद उद्यान और रामबांधा में बने पाथवे के किनारे गार्डन में गड्ढे करके पेड़ लगाकर तथा सभी पेड़ों में मौली धागा बांधकर मित्राता दिवस मनाया। कार्यक्रम में सभी मित्रों ने वृक्षों से मित्रता का संकल्प लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तामिंंद्र देवांगन पार्षद, हरी देवांगन, राम खूबवानी, तोताराम देवांगन, राजेश अहीर, तेलेस्वर सोनी, पुरषोत्तम सोनी, महेंद्र तिवारी, राजू देवांगन, सूर्यकांत साहू, वाशू साहू, अंकित मोदी, दिलीप देवांगन, रोहित देवांगन, गोपाल देवांगन, तौहीद खान, डाक्टर सुरेश विरानी, अशोक देवांगन, विष्णु बानी शुभम सराफ, सुरेश गुप्ता, केदार मिश्रा, महेंद्र देवांगन कृष्णा देवांगन, यशवंत देवांगन, शीत देवांगन, रंजन अग्रवा सुशील अग्रवाल, रवि खेतान, पूनम चंद देवांगन, रामकुमार देवांगन, भारत मखीजा, यशवंत नामदेव, प्रफुल्ल गौरहा, सुनिल तिवारी, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

चांपा में अनोखे तरीके से मनाया गया मित्रता दिवस, पेड़ों को मौली धागा बांधकर मनाया गया मित्रता दिवस चौथा स्तंभ || Console Corptech
मित्रता दिवस पर पौधे लगाते समिति के लोग।