छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाबिलासपुररायपुर

कराते में मयंक रत्नाकर ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान, दिल्ली में इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन

अकलतरा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने खिलाड़ियों का किया भव्य स्वागत

जांजगीर-चांपा। इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप 2023 का तीन दिवसीय आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे 04 से 06 अगस्त 2023 तक हुअ। इसमें विभिन्न देशों से कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पर्धा में करीब तीन हजार से भी ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ राज्य के 53 प्रतिभागियों ने इंटरनेशनल चैम्पियनशिप में भाग लिया, जो कि भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और पदक हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया। इसमें जय भारत इंगलिश मीडियम स्कूल बलौदा के कोच विशाल पाटले के साथ 5 कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे मयंक रत्नाकर को स्वर्ण पदक, युवराज देवांगन ने रजत पदक, कु. शौर्या साहू ने कास्य पदक, कु. आकांक्षा साहू ने कास्य पदक, एंजिल एमी कांत ने कास्य पदक हासिल कर पूरे भारत देश का नाम रोशन किया और कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया व धामीका काई कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया तथा धामीका काई कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले इस कार्यक्रम को कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सिहान रजनीश चौधरी और छत्तीसगढ़ धामीका काई के प्रेसिडेंट सेंसाई खेत्रो महानंद के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के खिलाडी भारत देश के लिए पदक लाकर भारत देश का मान बढ़ाया। जिले के कोच सेसाई विशाल पाटले ने खिलाड़ियों और उनके माता पिता को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान संस्था के संरक्षक मनोज साहू, अध्यक्ष मन्नू थवाईत, उपाध्यक्ष राजा पाण्डेय, सचिव राज साहू, सोशल मीडिया प्रभारी दुर्गेश राठौर, सदस्य पोसराम बंजारा, चंदराम बरेठ (कराते कोच ), आदित्य केशरवानी, दीपक साहू, हर्ष थवाईत, रमाकांत रत्नाकर, अश्वनी कुमार देवांगन, अजय कुमार साहू, शुसील कुमार साहू, संतोष कुमार कांत, स्कूल के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सारंगी, डायरेक्टर प्रदीप कुमार महापात्र, उपप्राचार्य चूणामणि डनसेना एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

कराते में मयंक रत्नाकर ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान, दिल्ली में इंटरनेशनल कराते चैम्पियनशिप 2023 का आयोजन चौथा स्तंभ || Console Corptech
अकलतरा स्टेशन में भव्य स्वागत।