छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ के धरना प्रदर्शन का अमर सुल्तानिया ने किया समर्थन, संघ की मांगों को बताया जायज

जांजगीर-चांपा। मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ द्वारा कचहरी चौक जांजगीर में अपनी मांगों को लेकर चार दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अपना समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि हमारे मिशन क्लीन सिटी कर्मचारिंयों की तीन सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं। इनकी पहली मांगे कलेक्टर दर पर पेंमेंट को लेकर हैं। दूसरी मांग रविवार अवकाश को लेकर तथा तीसरी मांग पीएफ काटने को लेकर हैं। कर्मचारियों की जायज मांग को राज्य सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। आज छत्तीसगढ़ के हर कर्मचारी, हर युवा, हर किसान, हर महिलाएं अपने आप को कांग्रेस सरकार से ठगा महसूस कर रही है। कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले बड़े बड़े वादे कर लोगों को ठगने का काम किया। आज अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी जब सरकार के पास जा रहे है तो उनकी मांगों को ठुकरा दिया जा रहा हैं। उन्हे बेबस होकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा हैं। सफाई कर्मचारी देश को स्वच्छ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण इकाई है। पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री है, जिन्होने अपने हाथों में झाडू लेकर स्वच्छता का अभियान चलाया। भारत देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया। लेकिन कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार से फुर्सत नहीं हैं, जो हमारे सफाई कर्मचारिंयों की सुध ले सके। सफई कर्मचारिंयों की लड़ाई में वो उनके साथ है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस दौरान अमर सुल्तानिया के साथ हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, रवि पाण्डेय, श्रवण चौरसिया, ओमकार ताम्रकार, राजेन्द्र वीरवान, गौरी बाई खाण्डे, सतरूपा, सुमन मानिकपुरी, रजनी नूनीया, द्रौपती देवी, खुशबाई बरेठ सहित बड़ी संख्या में मिशन क्लीन सिटी के कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मिशन क्लीन सिटी कर्मचारी संघ के धरना प्रदर्शन का अमर सुल्तानिया ने किया समर्थन, संघ की मांगों को बताया जायज चौथा स्तंभ || Console Corptech
धरना प्रदर्शन का समर्थन करते अमर सुल्तानिया।