छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा विधानसभा के हर बूथ में विशाल निःशुल्क रक्त परीक्षण की शुरूआत अमोरा गांव से, अमर सुल्तानिया का आयोजन

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा विधानसभा के सभी बूथों पर विशाल निःशुल्क रक्त परीक्षण की शुरूआत अमर सुल्तानिया ने ग्राम अमोरा से प्रारंभ किया। पहले दिन करीब 150 लोगो ने अपना रक्त परीक्षण कराया। साथ ही सभी को ब्लड ग्रुप कार्ड दिया गया एवं ब्लड डोनेट से संबंधित पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अमर सुल्तानिया ने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा हैं। इसी को आत्मसात करते हुए विशाल निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन जांजगीर चांपा विधानसभा के हर बूथ में किया जा रहा है। आम लोगां को अपने ब्लड ग्रुप के बारे में जानकारी नहीं होती। यदि कभी दुर्घटना हो जाये या किसी को ब्लड की जरूरत हो तो अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी के अभाव में उन्हें ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता, जिससे जरूरतमंद शख्स को जान का खतरा बना रहता हैं। समय से ब्लड ग्रुप की जानकारी होने से लोगां को ब्लड मिल जाता है, और अन्य लोगों को ब्लड दे सकते हैं। आपका रक्त अन्य लोगों की जान बचा सकता है, इसलिए अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी होना अनिवार्य हैं। शिविर के जरिए लोगों को रक्तदान के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। आमतौर पर लोग रक्तदान से इसलिए डरते है, क्योकि उन्हें लगता है कि इससे शरीर में कमजोरी हो जाएगी। जबकि ऐसा नहीं है। ब्लड डोनेट करने से शरीर को कई फायदे मिलते है। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है। वजन कंट्रोल में रहता हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारियों का जोखिम कम होता है। रक्तदान से न सिर्फ आपके शरीर पर बल्कि दिमाग पर भी पॉजीटिव असर पड़ता हैं। बल्ड डोनेशन से आप किसी जरूरतमंद की जान बचाते है, और साथ ही आपकी सेहत को भी कई फायदे होते हैं। यही वजह है कि लोगो को इसके बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है। साथ ही रक्त का कोई विकल्प नहीं है, और न ही इसे बनाया जा सकता है। इस कार्य में आयुष्मान पैथोलेब चांपा सहयोगी संस्था के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर अमर सुल्तानिया, भुपेन्द्र साहू, खम्हन तिवारी, मुकेश भोपालपुरिया, रामलल्ला सिंह, धनंजय तिवारी, विरेन्द्र साहू, ईतवारी सूर्यवंशी, रोहित सोनी, संतराम कर्ष, लक्ष्मीप्रसाद कश्यप, कन्हैया कश्यप, कार्तिक कश्यप, दिलीप कश्यप, जुड़ावन लाल पटेल, गंगाधर साहू, मनोज कुमार तिवारी, संजय तिवारी, रामकीर्तन कश्यप, छोटू साहू, बालमुकुंद पटेल, उदयराम पटेल, रामखिलावन कश्यप, जिवराखन पटेल, रामप्रसाद साहू, छोटेलाल कश्यप, शिवचरण कश्यप, भरतलाल कश्यप सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थि थे।

जांजगीर चांपा विधानसभा के हर बूथ में विशाल निःशुल्क रक्त परीक्षण की शुरूआत अमोरा गांव से, अमर सुल्तानिया का आयोजन चौथा स्तंभ || Console Corptech
शिविर में ब्लड सैंपल लेते लैब कर्मी।