छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

POLITICAL NEWS: शेषराज हरबंश बने छ.ग. चुनाव घोषणा समिति के सदस्य

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव घोषणा पत्र समिति का लिस्ट जारी की है। इसमें मो. अकबर को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा 22 लोगो को सदस्य बनाया गया है। चुनाव घोषणा समिति में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की पहल पर पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, प्रदेश महिला कांग्रेस (अजा) के प्रदेशाध्यक्ष, छग रोजगार गारंटी परिषद के सदस्य श्रीमती शेषराज हरबंश को सदस्य बनाया गया है। उनके चुनाव घोषणा समिति में सदस्य बनने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष है।