छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपारायपुर

BIG BREAKING: पॉवर ग्रिड कंपनी गेट के सामने श्रमिकों का आंदोलन, 6 साल बाद अचानक काम से निकालने के बाद श्रमिक आक्रोशित

जांजगीर चांपा। तागा गांव में संचालित पॉवर ग्रिड के दर्जन भर से अधिक श्रमिकों ने गेट के सामने आंदोलन शुरू कर दिया है। सभी मजदूर 6 साल बाद अचानक काम से निकाल दिए जाने के कारण नाराज हैं। सभी पुनः काम में रखे जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि तागा गांव में संचालित पॉवर ग्रिड कंपनी में श्रमिकों को ठेकेदार ने काम में रखा था। बताया जाता है टेंडर 6 सालों का था। टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद दर्जन भर से अधिक श्रमिकों को काम से निकाल दिया गया। इधर अचानक काम से निकाल दिए जाने से श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्हें कहा जा रहा है कि कंपनी में अब उन्हें काम नहीं मिलेगा। दूसरे मजदूरों से काम लिया जाएगा। अचानक रोजी-रोटी छीन जाने से नाराज श्रमिकों ने कंपनी गेट के सामने आंदोलन शुरू कर दिया है। वो सभी कंपनी में पुनः काम में रखकर उनकी रोजी-रोटी की समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है, यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वो उग्र आंदोलन करने पीछे नहीं हटेंगे।

BIG BREAKING: पॉवर ग्रिड कंपनी गेट के सामने श्रमिकों का आंदोलन, 6 साल बाद अचानक काम से निकालने के बाद श्रमिक आक्रोशित चौथा स्तंभ || Console Corptech