छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिरायपुर

गिरधारी यादव को प्रदेश कांग्रेस सचिव की पुनः मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ता व समर्थकों में खुशी की लहर

जांजगीर-चांपा। कांग्रेस नेता गिरधारी यादव को एकबार फिर प्रदेश कांग्रेस सचिव की नई जिम्मेदारी मिली है। छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति में शामिल गिरधारी यादव ने जांजगीर चांपा सीट से दावेदारी के लिए आवेदन भी किया है। श्री यादव पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका समाज के साथ ही युवा वर्ग में पकड़ काफी अच्छी है। बता दें कि गिरधारी यादव को भाजपा के शासनकाल में भी प्रदेश कांग्रेस सचिव की जवाबदारी मिली थी। उसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सामान्य सचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस सचिवों की सूची जारी की है, जिसमें गिरधारी यादव को भी जिम्मेदारी मिली है। श्री यादव को नई जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेसजनों व समर्थकों के अलावा समाज के लोगों में हर्ष है और उन्होंने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।