छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

समूह दीदीओं की राखियों का कलेक्टोरेट में लगा स्टॉल, समूह की महिलाएं बना रही राखियां, कलेक्टर व जिपं सीईओ ने की राखी खरीदने का आग्रह

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर कलेक्टोरेट में समूह की दीदियों द्वारा तैयार राखियों का स्टॉल लगाया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के साजों सामान से तैयार की गई राखियों का विक्रय किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने धान, चावल, रूद्राक्ष, रंगीन मोती, स्टोन, ऊन से राखियां तैयार की है, जिनको हाट बाजारों सहित दुकानदारों को विक्रय करने के लिए दिया जा रहा है।

इसके साथ ही समूह की दीदियां कलेक्टोरेट में स्टॉल लगाकर विक्रय कर रही हैं। यह राखियां सस्ते दामों में लोगां को मिल रही हैं। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने लोगों से आग्रह किया है कि वह समूह की राखियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। कलेक्टोरेट में लगाए गए राखी के स्टॉल में खासा उत्साह नजर आ रहा है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने स्टॉल का अवलोकन करते हुए समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। बता दें एनआरएलएम बिहान से जुड़ी महिला स्व सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करते हुए त्योहारों के समय अलग अलग गतिविधियों का संचालन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट में राखियों का स्टॉल समूह की महिलाओं ने लगाया है। समूह की महिलाओं द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत में भी स्टॉल लगाया जाएगा। राखियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभिन्न ग्राम पंचायतों में समूह की महिलाओं द्वारा राखियों का निर्माण किया जा रहा है। राखी निर्माण में जिला प्रशासन बाजार उपलब्ध कराने में मदद कर रहा है।

समूह दीदीओं की राखियों का कलेक्टोरेट में लगा स्टॉल, समूह की महिलाएं बना रही राखियां, कलेक्टर व जिपं सीईओ ने की राखी खरीदने का आग्रह चौथा स्तंभ || Console Corptech
राखी बिक्री करती समूह की महिलाएं।

राखियां लेने लोगों में जबरदस्त उत्साह
कलेक्टोरेट में पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारियों सहित आम जनता द्वारा राखियां खरीदी की जा रही हैं। कलेक्टोरेट में तुलसी स्व सहायता समूह खोखरा की महिलाओं ने राखी का निर्माण किया है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा देवी सूर्यवंशी बताती हैं कि उनके समूह के द्वारा होली में भी रंग-गुलाल का स्टॉल लगाया गया था। उस दौरान समूह को बेहतर आमदनी हुई थी। उसी को देखते हुए फिर से प्रशासन की पहल पर राखी तैयार कर स्टॉल लगाया गया है। समूह द्वारा मौली धागा, ऊन, मोती, कांच आदि का उपयोग कर राखियां तैयार की है। यह राखियां 10 रूपये से लेकर 50 रूपये तक में विक्रय की जा रही हैं। इसके अलावा जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत रसौटा में जागृति महिला स्व सहायता समूह द्वारा भी राखियां तैयार की जा रही हैं। जिनका विक्रय आसपास के दुकानदारों, बाजारों में किया गया है।