छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

चांपा शहर के लोगों का नब्ज टटोलने आसाम से आए भाजपा विधायक, लोगों से जानकारी जुटाकर नेताओं का देंगे फीडबैक

चांपा। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टी सक्रिय हो गई है। सब के सब तैयारी में लग गए है तो वहीं दूसरी इस बार प्रदेश का कमान भाजपा के दीगर राज्य के विधायक संभालेंगे और वे सर्वे करके हाईकमान को पार्टी के नेताओं के संबंध में फीडबैक देंगे। इसके बाद भी भाजपा दावेदारों की सूची फाइनल करेगी।

बता दें आसाम के भाजपा विधायक चांपा के लोगों से मुलाकात कर विभिन्न प्रकार की जानकारी जुटा रहे है। ऐसे लोगों की जानकारी भी तलाशी जा रही है, जो पहले भाजपा में थे और बाद में कांग्रेस में चले गए है। उन्हे भी पार्टी में फिर से जोड़ने का काम भी विधायक कर रहे हैं। वहीं आम लोगों में जो अपने समाज में पैठ रखते है, उनसे भी जाकर मिल रहे है और उन्हें भाजपा के कार्यों से रूबरू करा रहे है। उल्लेखनीय है कि अभी जांजगीर चांपा विधानसभा सीट से नारायण चंदेल विधायक है और नेता प्रतिपक्ष भी है। इस लिहाज से उनकी टिकट तो पक्की मानी जा रही है, लेकिन राजनीति में कब, क्या हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता। वहीं जांजगीर चांपा विधानभा में देखा जाए तो श्री चंदेल के अलावा यहां वरिष्ठ भाजपा नेता कार्तिकेशवर स्वर्णकार, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, अमर सुल्तानिया, नरेंद्र कौशिक के अलावा और भी कई भाजपा के बड़े नेता है, जो टिकट पाने की चाह में लगातार जनता के बीच बने हुए हैं। लेकिन वे भी जानते है कि कांग्रेस की सुनामी में जीतकर आए श्री चंदेल का टिकट कटना मुश्किल है। बहरहाल, इस बार जांजगीर चांपा सीट से भाजपा की ओर से प्रत्याशी कौन होगा, इस दिलचस्प सवाल का जवाब जानने सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चांपा शहर के लोगों का नब्ज टटोलने आसाम से आए भाजपा विधायक, लोगों से जानकारी जुटाकर नेताओं का देंगे फीडबैक चौथा स्तंभ || Console Corptech