छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिरायपुरसक्ती

गोसवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास जांजगीर चांपा व सक्ती आएंगे कल

जांजगीर-चांपा। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास का एक दिवसीय जिला जांजगीर चांपा और सक्ती जिले के प्रवास पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार महंत रामसुंदर दास 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर दोपहर 2ः30 बजे मेट्रो टॉकीज के सामने लिंक रोड जांजगीर में श्री अर्जुन क्षत्री के यहां भगवान शिव के पूजन में शामिल होंगे। दोपहर 3ः30 बजे उनका वे सक्ती जिला अंतर्गत तुर्रीधाम जाएंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक करके शाम 5 बजे ओड़ेकेरा पहुंच कर राम जानकी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। फिर शाम 6ः30 बजे वे बरगड़ी (बम्हनीडीह) जाएंगे। रात 10 बजे वे श्री दूधाधारी मठ रायपुर के लिए रवाना होंगे।