छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीति

भाजपा युवा मोर्चा की विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प बाइक रैली कल, चांपा से निकलेगी रैली

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा विधानसभा द्वारा कल को विजय संकल्प बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें विशेष रूप से जांजगीर-चापा विधानसभा के विधायक छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, असम राज्य से आए प्रवासी विधायक कृष्णेन्दु पाल, भाजपा जिला महामंत्री पुरूषोत्तम शर्मा एवं जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह बाइक रैली चांपा बरपाली स्कूल के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास से प्रारंभ होकर थाना चौक चांपा, बेरियर चौक से जांजगीर मेन रोड होते हुए लिंक रोड जांजगीर से नैला, नैला से शारदा चौक, शारदा चौक से नेताजी चौक, नेताजी चौक से कचहरी चौक जांजगीर होते हुए जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर तक जाएगी। जहां विजय संकल्प बाइक रैली का समापन होगा। बाइक रैली का एकत्रीकरण सुबह 9ः30 बजे चांपा बरपाली चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास होगा तथा यहां से सुबह 10 बजे विजय संकल्प रैली प्रारंभ होगी। भाजयुमों जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, भाजयुमों जांजगीर-नैला मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, चांपा नगर मण्डल अध्यक्ष गिरीश मोदी, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र साहू, जांजगीर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में विजय संकल्प बाइक रैली में उपस्थित होने का आग्रह किया है।