छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा पुलिस की कलाईयां हैप्पी वेलफेयर सोसायटी की बहनों ने सजाई, 11 सालों से चली आ रही परंपरा

जांजगीर-चांपा। अकलतरा की समाजसेवी संस्था हैप्पी वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले हर साल की तरह इस बार भी अकलतरा थाना में डयूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। अकलतरा थाना प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य्रकम समय समय पर होते रहने चाहिए। इससे फ्रेंडली पुलिसिंग को बल मिलता है और जनता व पुलिस के मध्य एक अच्छे रिश्ते का निर्माण होता है, जो अपराध कम करने में सह्योगी होता है।

हैप्पी वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक पुरुषोत्तम नामदेव ने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए पुलिसकर्मी त्योहारों के दिन भी ड्यूटी निभाते है। राखी बंधवाने के लिए अपने बहनो के पास भी वो नहीं जा पाते। ऐसे में उनकी कलाईया सुनी न रह जाए, इस बात का ख्याल रखते हुए हमारी संस्था पिछले 11 वर्षो से हर वर्ष रक्षाबंधन का पर्व थाना में कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों के बीच मनाते आ रही है। संस्था की गर्ल्स विंग के सदस्यों ने उपनिरीक्षक लालन कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक बृजपाल बर्मन, आरक्षक गुलशन लकड़ा, आरक्षक संजू रत्नाकर, वीरेश सिंह को रक्षा सूत्र बांधा। उपहार स्वरूप पुलिसकर्मियों ने उन्हें सदैव रक्षा करने का वचन दिया।

अकलतरा पुलिस की कलाईयां हैप्पी वेलफेयर सोसायटी की बहनों ने सजाई, 11 सालों से चली आ रही परंपरा चौथा स्तंभ || Console Corptech
बहनों के प्यार से पुलिस की सजती कलाई।

अकलतरा थाना प्रभारी ने भी बांधा रक्षा सूत्र
थाना प्रभारी श्रीमती सत्यकला रामटेके ने संस्था के युवा सदस्यो को राखी बांधी व शहर को क्राइम फ्री करने में सहयोग करने की अपील की। कार्य्रकम के अंत में सभी को अभिव्यक्ति एप डाऊनलोड कराया गया व उसके उपयोग करने के तरीके व फायदे के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष शर्मा ने व आभार प्रदर्शन सूर्यकांत नामदेव ने किया। कार्यक्रम में प्रज्ञा तिवारी, दीपा लामा, अंकिता सिंह, ज्योति चेलकर, पूजा तांडेकर, प्रिया सिंह, शशि सिंह, चित्ररेखा साहू, प्रमिला सिंह, सुमन कश्यप, डोली विश्वकर्मा, अर्चना सिंह, शालू विश्वकर्मा, खुशबू जायसवाल, संस्कृति सिंह, विभा यादव, जयश्री यादव एवं शिवराज सिंह, अमित कैवर्त, निखिल चक्रधारी एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अकलतरा पुलिस की कलाईयां हैप्पी वेलफेयर सोसायटी की बहनों ने सजाई, 11 सालों से चली आ रही परंपरा चौथा स्तंभ || Console Corptech
पुलिस के साथ पर्व मनाते संस्था के लोग।