जांजगीर-चांपाराजनीतिरायपुर

प्रदेश संयुक्त महासचिव बनाए जाने पर इंजी. पाण्डेय ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

जांजगीर चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने संगठन के प्रति ईमानदारी पूर्वक किए गए कार्यों को तवज्जों देते हुए प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी में कद बढ़ाया है। उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव पद से पदोन्नति करते हुए प्रदेश संयुक्त महासचिव बनाया गया है।

बता दें तत्कालीन कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल की कार्यकारिणी में 2018 में इंजी. पाण्डेय की नियुक्ति प्रदेश सचिव के पद पर हुई थी। लगभग पांच वर्षों तक उन्होंने इस पद पर कार्य किया और पार्टी के दिए गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। प्रदेश कांग्रेस की कई महीनों से प्रस्तावित कार्यकारिणी का लंबे इंतजार के बाद विगत दिनों घोषणा हुई, जिसमें इंजी. पाण्डेय ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की लोकहित नीतियों के चलते जनता का भरोसा कायम है और आगामी चुनाव में पुनः कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। आपकों बता दें कि इंजी. रवि पाण्डेय जांजगीर चांपा विधानसभा के प्रबल दावेदारों में से एक हैं।