छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

खेल दिवस पर कबड्डी का आयोजन, महुदा ने मारी बाजी, नेहरू युवा केंद्र का आयोजन

जांजगीर-चांपा। नेहरू युवा केंद्र चांपा द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला युवा अधिकारी शुभजीत डे के मार्गदर्शन मे कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। इस खेल मे महुदा, कुरदा, बिरगहनी, भोजपुर सहित अन्य गांवों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए, जिसमें प्रथम महुदा, द्वितीय भोजपुर (चांपा) तथा तृतीय महुदा (ठ) ने प्राप्त किया

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महुदा की सरपंच श्रीमती इतवारा रामकृष्ण गोड़ थी। विशिष्ट अतिथि योगेश साहू सहायक शिक्षक रहे। शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि नेहरू युवा संगठन बहुत अच्छे अच्छे कार्यक्रम कराते रहते है, जिसकी प्रशंसा पूरे प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत मे होता है। इसी कार्य को जारी रखते हुए 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर हम इसे पूरे भारत में खेल दिवस के रूप में मनाते हैं और कहा कि खेल में जीत और हार एक पक्ष का निश्चित है। हारने वाले को और जीतने के लिए अत्यधिक प्रयास करना चाहिए और जीतने वाले को और बेहतरीन प्रदर्शन करते रहना चाहिए। इसी के साथ कहा कि अगर जीवन में सफलता प्राप्त करना हैं तो उगते हुए सूरज और दौड़ते हुए घोड़े का चित्र कमरे में लगाने से कुछ नहीं मिलती, सफलता तब मिलेगी जब सूरज के उगने से पहले उठना होगा और घोड़े से तेज दौड़ना होगा। कार्यक्रम के आयोजक अजय महंत (राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक) सहयोगी मनीष गौरहा, संजीत मिश्रा, मानस बरेठ, विकास महंत, राहुल, रानू मरावी, मानू ढीमर, अनिकेत सिदार, दीपक आदि उपस्थित थे।