छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

रैली, नुक्कड़ नाटक और डिबेट के जरिए मतदान के लिए किया गया जागरूक, जवाहरलाल नेहरू कॉलेज नवागढ़ का आयोजन

जांजगीर-चांपा। पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय नवागढ़ तथा राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप तथा मिलेट्स ईयर 2023 का आयोजन किया गया। स्वीप के तहत मतदान के लिए जागरूकता फैलाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के संचालक विनोद कुमार बंसल, प्राचार्य डॉक्टर राजेश शर्मा, उप प्राचार्य सुश्री सिम्पल रजक थे।

कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके वोट के महत्व को बताना तथा अपने राज्य तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक अच्छे नेता का चयन करना था, जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनवाकर महाविद्यालय से राछा नवागढ़ चौक तक रैली निकाल कर नारे के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया गया। इसके साथ ही राछा नवागढ़ चौक में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जिससे वे एक सही नेता का चयन कर सके और अपने देश को प्रगति की ओर ले जा सके। कार्यक्रम को और भी शिखर की ओर ले जाने के लिए महाविद्यालय के सहायक अध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं के माध्यम से ’डिबेट’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय ’भारतीय लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका’ था। जिसके पक्ष में प्रकाश पांडेय, नावेल पंकज, नंदनी कुर्रे, मालती चंद्रा, प्रेम कर्ष तथा विपक्ष में हरिनारायण आदित्य, युवराज मिश्रा, अलका बघेल, आरती कुर्रे तथा प्रियांशा सिंह अन्य विभिन्न संकाय से छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अगली चरण में महाविद्यालय में मिलेट्स ईयर 2023 के संदर्भ में मिलेट्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा मिलेट्स के प्रति उनके महत्व तथा उपयोग को बताते हुए मोटे अनाज के प्रति आकर्षित किया। यह भी बताया गया कि मोटे अनाज में हड्डियों की मजबूती, कैल्शियम की कमी से बचाव, पाचन दुरुस्त करने में मदद, वजन को कंट्रोल रखने में सहायक एवं एनीमिया का खतरा कम होता है।