छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए कोहका निवासी यशवंत साहू, सामाजिक कार्यों में रही अच्छी सहभागिता

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कोहका निवासी यशवंत साहू को प्रदेश साहू संघ में नई जिम्मेदारी मिली है। उन्हें साहू संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यशवंत साहू का बचपन से ही सामाजिक कार्यों में काफी लगाव है, जिसके चलते वो समाज के हर कार्य में आगे रहते हैं। उनके समर्पित कार्य को देखते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की जवाबदारी दी गई है। यशवंत साहू का कहना है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन वो पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे। यशवंत साहू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों में हर्ष है।