छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाशिक्षा – रोज़गार

पद्मश्री डॉ किरण सेठ का आगमन चैतन्य महाविद्यालय पामगढ़ में कल, 8000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चैतन्य महाविद्यालय में देंगे संबोधन..

जांजगीर चांपा। चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ में स्पीक मैके के संस्थापक 74 वर्षीय पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का आगमन 11 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजे हो रहा है। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी चैतन्य महाविद्यालय पामगढ़ में स्पीक मैके द्वारा लोक नृत्य ,लोकसंगीत तथा संस्कृति का आयोजन 2016 से लगातार हो रहा है, जिसमे छाऊ नृत्य, कालबेलिया आदि की मनमोहक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई थी। जिससे छात्रों पर गहरा प्रभाव देखने को मिला है। इन दिनों साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे 74 वर्षीय पद्मश्री किरण सेठ
डॉ किरण सेठ दिल्ली आई आई टी में 40वर्षो तक प्रोफेसर रहे हैं

कोलम्बिया अमेरिका यूनिवर्सिटी से पी एच डी हैं और गांधीजी के सादा जीवन और उच्च विचार के साथ युवाओं को फिटनेस का संदेश दे रहे हैं, वे भारतीय संस्कृति और पुरातन संगीत से युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के इरादे से साइकिल यात्रा कर रहे हैं।15 अगस्त 2022 से दिल्ली से साइकिल यात्रा शुरू कर 19 फरवरी 2023 को कन्याकुमारी पहुंचे और अपनी द्वितीय साइकिल यात्रा के दौरान वे मुंबई से नागपुर ,बिलासपुर होते हुए पामगढ़ 8000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पहुंच रहें है।पद्मश्री डॉ. किरण सेठ के पामगढ़ आगमन पर चैतन्य महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा साथ ही युवाओं को हेल्थ एवं तथा फिटनेस एवं शास्त्रीय संगीत एवं भारतीय संस्कृति के विषय में संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल विथ स्पीक मैके विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पद्मश्री डॉ. किरण सेठ के पामगढ़ आगमन और उनके स्वागत की तैयारी को लेकर चैतन्य महाविद्यालय परिवार तथा छात्र – छात्राओं में हर्ष व उत्साह व्याप्त है।

पद्मश्री डॉ किरण सेठ का आगमन चैतन्य महाविद्यालय पामगढ़ में कल, 8000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चैतन्य महाविद्यालय में देंगे संबोधन.. चौथा स्तंभ || Console Corptech