छत्तीसगढ़

अमित शाह की सभा में शामिल होने आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी पिकअप पलटी, कई लोग हुए घायल

दंतेवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री के सभा में शामिल होने आ रहे कटेकल्याण के भाजपा के कार्यकर्ताओं से भरी पिकअप मेटापल के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में कई ग्रामीण घायल हो गए।

घायलों को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, कटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बचेली अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। अमित शाह की सभा में दंतेवाड़ा जिले के अलावा सुकमा, बीजापुर से भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पिकअप और दूसरी वाहनों से लाया जा रहा है। बता दें इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यात्रा का दंतेवाड़ा दौरा टल गया है। शाह की जगह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दंतेवाड़ा आने की खबर है। भाजपा बस्तर के जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ईरानी दंतेवाड़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झंडी दिखाएंगी। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। रमन सिंह को अमित शाह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट से साथ में जाना था।