छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जिला मुख्यालय जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में कांग्रेसजनों ने किया जमकर प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ में ट्रेनों को रद्द करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस का प्रदेश भर में रेल रोको आंदोलन शुरू हुआ। जिला मुख्यालय जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में कांग्रेसजनों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन कांग्रेसी सुरक्षा घेरा को तोड़कर आगे बढ़ने सफल रहे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
जिले भर से कांग्रेसी रेल रोको आंदोलन में शामिल होने जिला मुख्यालय जांजगीर पहुंचे थे। कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने पहले ही जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था, लेकिन कांग्रेसजनों के आंदोलन में वो नाकाम रहे। इस बीच पुलिस ने उन्हें रोकने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन फिर भी कई कांग्रेसी स्टेशन अंदर जाने कामयाब रहे।