छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दुबे ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्रवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्षेत्र की समस्त औद्योगिक इकाईयों में नियोजित श्रमवीरों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों। क्षेत्र के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अपेक्षा की है कि नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण में श्रमवीरों की सक्रिय भूमिका होगी।

उन्होंने विश्वकर्मा पूजा पर सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्रमवीर नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ने में अपनी सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं | संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को भगवान विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान  विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।