छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने हरतालिका तीज पर्व की महिलाओं को दी अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं

जांजगीर-चांपा। प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने हरतालिका तीज पर्व की महिलाओं को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज पर्व का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु एवं उनकी मंगल कामना के लिए यह कठिन निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं। उन्होंने कहा कि हरतालिका तीज पौराणिक व पारंपरिक व्रत पर आधारित है। जहां महिलाएं एक दिन पूर्व करू भात ग्रहण करती है, फिर दूसरे दिन यह कठिन व्रत रखकर अपने पति के लंबी आयु की कामना करती हैं। इस व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत जीवन में असीम उर्जा का संचार करते हुए नकारात्मक विचारों का नाश करता है। इंजी. रवि पाण्डेय ने सभी महिलाओं को हरतालिका तीज पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।