छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

तीज की पूर्व संध्या पर लायंस क्लब जांजगीर ने किया इंदिरा नगर में 51 महिलाओं को साड़ी, सुहाग सामग्री एवं मिष्ठान का वितरण

जांजगीर-चांपा। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब जांजगीर नैला द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रमुख त्योहार तीजा की पूर्व संध्या में इंदिरा नगर में निवासरत जरुरतमंद महिलाओं को साड़ी, सुहाग सामग्री एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। महिलाएं हरतालिका तीज पर्व में निर्जला व्रत रख कर शिव पार्वती का पूजन कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। तीज में नई साड़ी औऱ सुहाग सामग्री का बड़ा महत्व है। इसी तारतम्य में लायंस क्लब जांजगीर द्वारा 51 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष लायन राजेश पालीवाल, वरिष्ठ सदस्य परस शर्मा, सचिव धीरज जैन, प्रथम उपाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु पैग़वार, द्वितीय उपाध्यक्ष माधवी सिंह, उर्मिला पालीवाल, नामिशा थवाईत, जूही गौरहा, प्राची पाण्डेय, राहुल अग्रवाल उपस्थित थे।