छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

प्रदेश संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रदेश संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं चौथा स्तंभ || Kshititech

जांजगीर-चांपा। जिले में भी विश्वकर्मा जयंती की धूम मची है। विभिन्न औद्योगिक सहित अन्य संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव इंजी. रवि पाण्डेय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर क्षेत्रवासियों को
बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने विश्वकर्मा पूजा पर सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि श्रमवीर नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ने में अपनी सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं | संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को भगवान विश्वकर्मा ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान  विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है। उन्होंने क्षेत्र की
समस्त औद्योगिक इकाईयों में नियोजित श्रमवीरों को
अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने
समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों। क्षेत्र के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान
रहा है। उन्होंने अपेक्षा की है कि नवा छत्तीसगढ़
के निर्माण में श्रमवीरों की सक्रिय भूमिका होगी।